फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sixty thousand cash deducted from bank account as soon as you click on the link on WhatsApp

व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करते ही बैंक एकाउंट से कटी गई साठ हजार की नकदी

Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sixty thousand cash deducted from bank account as soon as you click on the link on WhatsApp
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के लोहिया नगर निवासी युवक के व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करते ही एकाउंट से साठ हजार रुपये की नकदी पार हो गई। बैंक एकाउंट से पैसा कटने का मेसेज आते ही युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी विशाल यादव पुत्र श्याम सिंह यादव के व्हाट्सएप पर बृहस्पतिवार को एक लिंक आया। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक एकाउंट से साठ हजार रुपये कट गए। पैसा कटने का मेसेज मोबाइल पर आते ही वह परेशान हो उठा। पीड़ित ने दबरई स्थित साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि बैंक एकाउंट से पैसे कटने के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। साइबर सेल से जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल ने वापस कराए 18,836 रुपये
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जलेसर रोड निवासी पूरनचंद्र पुत्र फतेह सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को संबंधित बैंक का कर्मचारी बताकर 24 हजार रुपये पार कर लिए थे।

पीड़ित पूरनचंद्र ने तत्काल साइबर सेल को जानकारी दी थी। साइबर सेल ने आखिरकर पूरनचंद्र को 18836 रुपया वापस करा दिए। शेष धनराशि को वापस दिलाने के लिए साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed