फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   six-year brother killed

छह साल के देवर काे गला घोंट कर मार डाला

Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
six-year brother killed
हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला करौंधा में शनिवार की देर रात एक महिला ने छह साल के देवर की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला बालक की सौतेली भाभी बताई जा रही है। घटना के पश्चात आरोपी ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाने की चेतावनी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाकर बाहर निकाला और महिला को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन

नगला करौंधा निवासी श्यामवीर बघेल का छह वर्षीय पुत्र आकांशु दोपहर से गायब था। मां गीता देवी ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया उसके बड़े पुत्र श्रीकिशन की पत्नी सावित्री के साथ शौच के लिए जाते देखा था। ग्रामीणों को सावित्री के कपड़े मिट्टी से सने देखकर कुछ शंका हुई।
विज्ञापन

सावित्री ने यह कहकर बचाव किया कि वह खेत में गिर गई थी। आकांशु की मां गीता देवी ने ग्रामीणों की मदद से बेटे की खोजबीन की तो सरसों के खेत में आकांशु अचेतावस्था में मिला। ग्रामीण को कुछ सांस चलती दिखाई दी तो उसे शिकोहाबाद अस्पताल लेकर दौड़े, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सावित्री से पूछताछ करनी चाही तो उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा लेने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा को खुलवाया और सावित्री को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक जसराना रूपेंद्र गौड़ ने बताया कि आकांशु की हत्या करना सौतेली भाभी सावित्री ने स्वीकार लिया है। उसने कहा कि उसकी सास गीता देवी अपने पुत्रों के बड़े होने पर पिटवाने की धमकी देती थी। इसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। श्यामवीर ने पहली पत्नी के निधन के बाद गीतादेवी से दूसरी शादी की थी। श्रीकिशन पहली पत्नी का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठे पर मुनीम हैं पिता-पुत्र
जसराना (ब्यूरो)। गांव में चले घटनाक्रम के दौरान श्यामवीर बघेल एवं उसका बड़ा पुत्र श्रीकिशन मौजूद नहीं थे। दोनों सिरसागंज क्षेत्र में स्थित अलग-अलग भट्ठों में मुनीम का काम करते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed