फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six people arrested for duping people on the pretext of trading, 9 including Sagarna absconding

Firozabad News: परचून व्यापारी के गोदाम से 3 क्विंटल आतिशबाजी जब्त

Thu, 13 Nov 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Six people arrested for duping people on the pretext of trading, 9 including Sagarna absconding
सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस - फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
सिरसागंज। नगर में बुधवार दोपहर पुलिस ने एक परचून व्यापारी के गोदाम से अवैध पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने लगभग 3 क्विंटल आतिशबाजी जब्त की है और गोदाम स्वामी को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज कर उससे देर शाम तक पूछताछ करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


सीओ सिरसागंज अनीवेश सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर के इटावा रोड पर घनी आबादी के बीच स्थित एक परचून व्यापारी के गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध स्टॉक छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह और एसडीएम सिरसागंज के साथ पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने देखा कि गोदाम ऊपर से तो परचून के माल से भरा हुआ था, लेकिन उसी के बीच 15 से अधिक पेटियों में पटाखों का माल छिपाकर रखा गया था। मौके से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का माल जब्त किया गया है, जिसका वजन करीब तीन क्विंटल है। मौके से गोदाम स्वामी अनिल केशवानी उर्फ बाबू सिंधी को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन





पुलिस की जनता से अपील

सीओ अनिवेश कुमार ने इस अवसर पर जनता से जागरूकता की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हाल ही में नसीरपुर क्षेत्र में पटाखों में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि यदि कोई व्यक्ति घनी आबादी के बीच विस्फोटक सामान का भंडारण करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि ऐसी गंभीर घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed