फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six out of 20 places torn blanket , two thugs holding

20 की जगह निकले छह फटे कंबल, दो ठग पकड़े

Sat, 07 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
 लाइन पार क्षेत्र में कंबल बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठगों ने एक महिला को पांच हजार रुपये  का चूना लगा दिया। एक अन्य गांव में महिलाओं से ठगी करने के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में, दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन



 थाना क्षेत्र के गांव नगला केशों में गत गुरुवार को एक कंबल बेचने वाला आया। कंबल अच्छा लगने पर एक महिला उससे मोलभाव करने लगा। बाद में, सभी महिलाओं के जाने के बाद कंबल विक्रे ता ने साढ़े सात हजार रुपये में कंबल का पूरा गट्ठर राजपथ देवी पत्नी मूलचंद्र को बेचने की बात कही। गट्ठर में बीस कंबल थे। तभी नमक की फेरी लगाने वाला एक युवक मौके पर पहुंच गया। उसने महिला से अच्छे कंबल होने की बात कही। साथ ही उसने आए दिन फेरी लगाने की बात कहते हुए ढाई हजार स्वयं निकालकर दे दिए। इस पर महिला मान गई और उसने साढ़े सात हजार रुपये में कंबल का गट्ठर खरीदा लिया।
विज्ञापन



फेरी वालों के जाने के बाद महिला ने घर जाकर कंबल का गट्ठर खोलकर देखा तो उसमें मात्र छह कंबल थे। वहीं सभी फटे और खराब थे। वहीं शनिवार दोपहर गांव नगला सोना में ठीक इसी प्रकार दोनों युवक ठगी करने पहुंच गए। तभी एक महिला ने गट्ठर खोलकर देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दोनों ने अपने नाम सनी और संजू निवासी मुजफ्फरनगर हाल निवासी फीरोजाबाद बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed