{"_id":"5e21fc098ebc3e7d5b70c723","slug":"six-ko-praticool-pravisti-firozabad-news-agr425276380","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह चिकित्सा प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, शिकोहाबाद सीएमएस से मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह चिकित्सा प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, शिकोहाबाद सीएमएस से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला डॉक्टर की कमी के कारण डिलीवरी केस रेफर नहीं किए जाएं, तत्काल प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर डिलीवरी कराई जाए। इसके लिए 2500 रुपये प्रत्येक ऑपरेशन भुगतान किया जाएगा। अनावश्यक डिलीवरी केस रेफर करने वाले चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम चंद्रविजय सिंह ने निर्देश दिए।
समीक्षा करते हुए डीएम ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली। इसके अंतर्गत मात्र 30 प्रतिशत प्रसूताओं के अस्पताल में रुकने पर सीएमएस शिकोहाबाद को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य परक योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ व जसराना को प्रतिकूल प्रविष्टि सहित योजनाओं में पिछड़ने वाले अन्य चार प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सभी चिकित्सकों एवं सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता को आसानी से मिलना चाहिए। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिए कि जो चिकित्सक अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे उनके विरुद्ध शासन को लिखा जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डॉ. आरके पांडेय आदि उपस्थित रहे।