फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six injured when two sides clashed in Himayunpur and Kabirnagar

हिमायूंपुर और कबीरनगर में दो पक्ष भिड़े छह घायल

Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six injured when two sides clashed in Himayunpur and Kabirnagar
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र के मोहल्ला करबला और कबीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान छह लोग घायल हुए। कबीरनगर निवासी एक युवक ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर एसिड फेंकने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर खेड़ा निवासी रवि कुमार का कहना है कि वह अपने भाई विपिन कुमार के साथ लालऊ स्थित दुकान से बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में कुछ युवक बाइक रोक कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले के ही निवासी नरेंद्र उर्फ भूरा और इंदिरा नगर निवासी नितिन कुमार बचाने आए तो उनसे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पथराव भी किया गया। रवि कुमार ने बताया कि युवकों में से किसी ने एसिड भी फेंका। पुलिस ने घायलों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर इलाज कराया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी किसी बात पर विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने एसिड फेंके जाने से इंकार करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली मारपीट हुई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर में रविवार रात को हुई। लज्जाराम वाली गली निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी महिपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा भूरे लाल हिमायूंपुर में फल की ठेल लगाता है। नशे में ठेल पर पहुंचे युवक ने उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर उससे मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर वह बचाने पहुंची तो उससे भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed