फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six holidays in 15 days, yet 43 teachers found absent

Firozabad News: 15 दिन में छह छुट्टी, फिर भी 43 शिक्षक मिले गैर हाजिर

Mon, 20 Nov 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six holidays in 15 days, yet 43 teachers found absent
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा की स्थिति सुधरी नहीं है। 1 से 15 नवंबर तक जिला और ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा स्कूलों के किए गए निरीक्षण में 43 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जबकि इन 15 दिन में त्योहार के चलते छह अवकाश रहे। बीएसए ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि नगला मिहीलाल के धर्मेंद्र कुमार, नीता कुमारी, ढकपुरा के शैलेंद्र सिंह, बाघई द्वितीय में रोहित कुमार, नगला अजीत में रजनेश कुमार, कोरारा बुजुर्ग में उदयवीर सिंह, सबलपुर में सरिता कुमारी, शैलेंद्र सिंह, नगला उदी में प्रीति कुशवाहा, भारौल प्रथम में ओमनरायण, ममता लता, रजावली में रचना कुमारी, पथरऊआ में शंकरलाल, अनीता, अनुराग शर्मा, सराय मटियारी में ममता कुमारी, नगला किशन में कविता देवी, नगला अमन में दिनेश चंद्र, नगला पुंज में पूजा रानी, मुहम्मदपुर में कमल सिंह, फतेहपुर में हरेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार, हरि सिंहपुर में अमित राठौर,विजेता, ककरऊ में निशा, खेरिया में गीता अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

वहीं, प्राइमरी भगनेर में किशन सिंह, उखरेड प्रथम में प्रतिभा सक्सेना, अनिल यादव, राजारामपुर में देवेंद्र प्रताप सिंह, सायपुर में आशा कुमारी, सिकरारी में सपना, जहांगीरपुर राजेश कुमार, लखनई में अनूप राय, नगला कलू में गीता, कन्या अकबरपुर कुतुकपुर में महेंद्र कुमार चौहान, दीदामई में शमीम मुहम्मद, कोटकी में अर्चना यादव को अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed