{"_id":"656e1bb869836bfe8d0c0a01","slug":"sister-hanged-herself-after-quarrel-with-younger-brother-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-11610-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छोटे भाई से झगड़ा होने पर बहन ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छोटे भाई से झगड़ा होने पर बहन ने लगाया फंदा
Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक बालिका ने अपने भाई से झगड़ा हाेने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बालिका के इस कदम से सभी परिजन स्तब्ध रह गए।सिरसागंज के नंदपुर निवासी नेमीचंद की पुत्री भारती (17) गांव धातरी के कन्या विद्यालय में फस्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थीं। रविवार की शाम घर में भारती और उसके नौ साल के भाई सनी के बीच कहासुनी हो गई। वहीं भाई से गुस्सा होकर भारती अपने कमरे में चली गई। घर वालों ने सोचा कि वह सोने गई है। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक भारती के कमरे का चैनल नहीं खुला तो परिजन ने उसे आवाज देकर जगाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वहीं आसपास के लोगों पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ने की बात कही।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का लॉक तोड़ा गया। अंदर मां की साड़ी के फंदे पर छात्रा का शव लटका हुआ था। बेटी का शव देखकर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक परिजन ने तहरीर नहीं दी थी।