{"_id":"692f303ae61d10b85106499f","slug":"sir-mapping-of-474-lakh-voters-could-not-be-done-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-162133-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआर-4.74 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआर-4.74 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग
Wed, 03 Dec 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। विधानसभा मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान पौने पांच लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे में एसआईआर फार्म भरने के बाद आपत्तियों का अंबार लगेगा। वहीं, प्रशासन को नोटिस अधिक जारी करने को विवश होना पड़ेगा। हालांकि जिले में एसआईआर का काम 88.31 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। काफी बीएलओ के द्वारा शत प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है।
जिले की पांच विधानसभाओं में शिकोहाबाद विधानसभा सबसे आगे 91.46 प्रतिशत एवं फिरोजाबाद विधानसभा सबसे कम 82.52 प्रतिशत काम हो सका है। अभी जिले में करीब 5,36,885 मतदाता ऐसे मिले हैं जिनके खुद के नाम 2003 की मतदाता सूची में हैं। चार लाख से अधिक वोटर ऐसे हैं जिनके किसी रिश्तेदार या परिजनों के नाम 2003 की सूची में है। जबकि 4.74 लाख से अधिक वोटर ऐसे हैं जिनकी मैपिंग किसी से नहीं हो रही है। इनका ही मिलान करना बीएलओ की ढेडी खीर होगी।
विधानसभा -मतदाता
टूंडला -83946
जसराना-73000
फिरोजाबाद-147868
शिकोहाबाद-102792
सिरसागंज-66955
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल-474561
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-जिले में अभी करीब पौने पांच लाख मतदाता नो मैपिंग वाले निकलकर सामने आए हैं। हम इनकी मैपिंग कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं उनका निस्तारण कराते हुए अधिक से अधिक मैपिंग कराने का प्रयास करेंगे। ताकि नोटिस भेजने वाली स्थिति कम से कम बनें।
विज्ञापन
विशु राजा एडीएम फिरोजाबाद।