{"_id":"69025bc2c832dc44a20c9473","slug":"sir-blos-warned-not-to-leave-headquarters-without-permission-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-159570-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआरः बीएलओ को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआरः बीएलओ को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की चेतावनी
Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
- फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 4 नवंबर से जिले में शुरू हो रहा है। बुधवार को डीएम रमेश रंजन ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। घर-घर सर्वे को ईमानदारी से करने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि ईआरओ एवं एईआरओ और बीएलओ ड्यूटी में लगे कर्मी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।
डीएम ने ईआरओ एवं एईआरओ से एसआईआर के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एसआईआर की गाइडलाइन का भली भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने सभी ईआरओ को 4 नवंबर से पहले अपने बीएलओ के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि सर्वे सही तरीके से किया जा सके। सर्वे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करना है। कोई भी पात्र नागरिक इस सर्वे में छूटने न पाए। किसी मतदाता की जगह किसी अन्य मतदाता का नाम सूची में न हो। कोई गैर भारतीय निर्वाचक सूची में शामिल न हो। सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे तत्काल अपने-अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करें ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बीएलओ को किसी भी राजनीतिक दबाव में कार्य न करने की सख्त हिदायत दी।
दैनिक निगरानी और सत्यापन होगा
डीएम ने ईआरओ को निर्देश दिए कि वे बीएलओ द्वारा प्रतिदिन किए गए हाउस टू हाउस सर्वे की दैनिक जानकारी प्राप्त करें। साथ ही ईआरओ स्वयं भी बीएलओ के साथ फील्ड में जाकर मतदाताओं की पहचान और सर्वे का सत्यापन करें। बीएलओ सर्वे के दौरान अपने फोटोग्राफ अवश्य अपलोड करते रहें। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशु राजा, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सभी उप जिलाधिकारी और राजनीतिक दलों से समाजवादी पार्टी से सुनील सीटू, कांग्रेस पार्टी से शैलेंद्र शुक्ला, बसपा से डॉक्टर जितेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।