फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SIR: Accountant suspended, salary of four deducted

एसआईआर : लेखपाल निलंबित, चार का वेतन काटा

Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
SIR: Accountant suspended, salary of four deducted
जसराना। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की जानकारी न दे पाने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए जसराना तहसील में एक लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि तीन अन्य लेखपालों और एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शत्रोहन वैश्य और एडीएम विशु राजा ने तहसील सभागार में सुपरवाइजरों और बीएलओ के साथ निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी से एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। लेखपाल इंद्रपाल अभियान से संबंधित कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, जिसे डीएम ने घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं, लेखपाल चंद्रशेखर को संतोषजनक जवाब न देने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन




डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले तीन लेखपालों और एक बीएलओ के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया। लेखपाल अनुदीप नारायण, देवेंद्र, और जितेंद्र समेत एक अज्ञात बीएलओ का भी एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और तहसीलदार रवीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed