{"_id":"b00823458b5ef9ab4099c88cd45b79ec","slug":"siddhckr-corporation-splash-of-legislation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धचक्र महामंडल विधान की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धचक्र महामंडल विधान की धूम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन नगर खेड़ा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन की धूम मची है। जिनालय में सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत की गई। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। जिसमें छप्पन कुमारियों को शामिल किया गया।
मंगलवार को सुबह काल श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया। शांतिधारा करने के बाद गाजे-बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा छदामीलाल जैन मंदिर से शुरू हुई। जो सर्विस रोड हो हुए जैन नगर खेड़ा स्थित मंदिर पर पहुंची। घटयात्रा में दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। इसके बाद मंदिर में ध्वजारोहण अरुण जैन और ललितेश जैन ने कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। दीप प्रज्वलन प्रदीप कुमार ने किया। विद्या सागर महाराज के चित्र का अनावरण अजय जैन ने किया। पांडेय कैलाश ने विधान की क्रियाएं कराईं। घटयात्रा में मनोज जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन, कैलाशचंद्र, अनूपचंद्र जैन, केके जैन, जितेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नीलकमल जैन, विनोद बौहरे, अनिल डब्बू, संजय जैन, प्रवीन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।