फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Siddhckr Corporation offered 128 devotees offer water legislation

सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 128 अर्घ्य

Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddhckr Corporation offered 128 devotees offer water legislation
जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र-इंद्राणी झूमते नाचते सिद्ध देव की पूजा में लीन है। कटरा एवं गांधीनगर के मंदिर में गाजे बाजे के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दिगंबर जैन मंदिर कटरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन पूजा में श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ नृत्य करते हुए भगवान को 128 अर्घ्य समर्पित किए। इससे पूर्व सुबह जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने अष्टहिका पर्व के बारे में बताया। विधानाचार्य राजेश जैन ने 65 सिद्धियों के अर्थ को बताया। नरेंद्र जैन, विमल जैन, विजय जैन, रवींद्र जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, सुधीर जैन, हरी जैन रहे। इधर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर में भी पूजा अर्चना की गई। विधानाचार्य मुनेंद्र कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चारण कराकर सिद्ध भगवान को अर्घ्य समर्पित कराए। म्यूजिक पार्टी द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालुजन भावविभोर होकर नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed