फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SI exam conducted under AI surveillance, 1030 candidates left the field on the first day

Firozabad News: एआई के पहरे में हुई एसआई परीक्षा, पहले दिन 1030 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Sun, 15 Mar 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
SI exam conducted under AI surveillance, 1030 candidates left the field on the first day
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की निगरानी में छह केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1030 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि प्रशासन नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखा। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने खुद केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


पहली पाली में कुल 1920 अभ्यर्थियों में से केवल 1369 उपस्थित हुए, जबकि 551 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 1920 परीक्षार्थियों में से 1441 केंद्र पहुंचे और 479 अनुपस्थित रहे। पहले दिन आवंटित 3840 परीक्षार्थियों में से 2810 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


नकल रोकने के लिए इस बार एआई तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया। पहली पाली में उस समय रोचक स्थिति बनी जब चार परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो पाया। अधिकारियों ने तुरंत उनके चेहरे धुलवाए, जिसके बाद दोबारा फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया में उनकी आंखों और चेहरे का मिलान हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने संभाली कमान, एसटीएफ रही अलर्ट

परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए एसटीएफ ने जिले में पहले से ही डेरा डाल रखा था। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के कार्यालय को मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने शहर के सभी थानेदारों के साथ केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश यादव ने परीक्षा के बाद सड़कों पर बढ़े दबाव को टीम के साथ मिलकर नियंत्रित किया।



आज भी होगी दो पालियों में परीक्षा

शनिवार की तरह आज (रविवार) भी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 1920 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पहली पाली के लिए सुबह 8:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में घुसने की अनुमति नहीं होगी।



इन केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

एमजी डिग्री कॉलेज एवं एमजी इंटर कॉलेज

एसआरके डिग्री कॉलेज

दाऊदयाल पीजी कॉलेज

राजकीय पॉलिटेक्निक

सीएल जैन कॉलेज



----------



दिमागी कसरत और तर्कशक्ति का अग्निपथ रही परीक्षा

- रोचक सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद।

एसआई परीक्षा का प्रश्न पत्र केवल किताबी ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों की क्विक थिंकिंग और व्यावहारिक बुद्धि की वास्तविक स्थिति परखने वाला रहा। परीक्षा में गणितीय गणनाओं के साथ-साथ तार्किक उलझनों और सामान्य ज्ञान के ऐसे सवाल पूछे गए हैं जो एक पुलिस अधिकारी के लिए जरूरी डिसीजन मेकिंग क्षमता को परखते हैं। परीक्षा में खून के रिश्तों से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों का काफी समय लिया। इसके अलावा, दिशा-ज्ञान के सवालों में 45 डिग्री और 90 डिग्री के घुमावों के साथ पायथागोरस थ्योरम का तालमेल बिठाना अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। तर्कशक्ति विषय में कोडिंग-डिकोडिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को असली जासूसी का अनुभव कराया।





क्लाउड कंप्यूटिंग में गूगल ड्राइव और ''''माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट में से कौन सा क्लाउड सर्विस है, जैसे सवालों ने परीक्षार्थियों की डिजिटल साक्षरता को परखा।


- नरेंद्र चौधरी, अभ्यर्थी

-----

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और ''''सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धाराओं पर आधारित सवाल आए। इनके आने की उम्मीद थी। इस लिहाज से तैयारी भी थी।

-शाहरुख अंसारी, अभ्यर्थी

----

गणित के खंड में चक्रवृद्धि ब्याज और कार्य-समय के सीधे सवालों के बजाय, डेटा इंटरप्रिटेशन और वेन डायग्राम पर आधारित प्रश्न अधिक रोचक रहे।

- हेमलता, अभ्यर्थी

------

प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम से कठिन की ओर था। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रही, क्योंकि रीजनिंग के सवाल पढ़ने में लंबे और समझने में गहरे थे।

- सुधा, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed