{"_id":"68d2e3ac5879ee6de90e2314","slug":"shri-rams-wedding-procession-took-place-with-great-pomp-in-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-156862-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात
Tue, 23 Sep 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में श्रीराम बराम में निकाली आकर्षक झांकियां संवाद
- हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, देर रात जनकपुरी पहुंची
- भव्य झांकियां, बैंड-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात ने करीब 25 मनमोहक झांकियों के साथ मंगलवार रात नगर का भ्रमण किया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात बरात जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक ने उनका स्वागत किया।
श्रीनगर रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई श्रीराम बरात के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बरात का शुभारंभ भाजपा कैंप कार्यालय से जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम के डोले का फीता काटकर और आरती उतारकर किया।
बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी, जिसके बाद मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया था। इसके अलावा, सुरसा के मुख में हनुमानजी, राधा-कृष्ण और शेर पर सवार भगवान शंकर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजे की धुन पर आयोजक और श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का डोला था, जिसमें दोनों भाई मनमोहनी मूरत के रूप में विराजमान थे।
विज्ञापन
नगर भ्रमण कर जनकपुरी पहुंची बरात
श्रीराम की बरात एटा रोड से शुरू होकर सुभाष चौराहे, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, मुख्य बाजार और दीपा चौराहे जैसे कई प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बरात का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद यह भव्य बरात रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची, जहां राजा जनक बने सत्येंद्र गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल परमार, जयजीव पाराशर, अमित पाठक समेत कई पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।