{"_id":"61292f5a8ebc3e0e8d6f4967","slug":"show-cause-notice-given-to-bdo-and-apo-araon-firozabad-news-agr5053595105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ एवं एपीओ अरांव को थमाया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ एवं एपीओ अरांव को थमाया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मजदूरों को भुगतान में देरी करने पर बीडीओ और एपीओ अरांव को सीडीओ चर्चित गौड़ ने कारण बताओ नोटिस दिया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मनरेगा श्रमिकों से काम काफी तेज गति से संचालित किया जा रहा है। सौ दिन का रोजगार नहीं पाने वाले मनरेगा श्रमिकों का चिह्नांकन करके उनको सौ दिन का रोजगार दिए जाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसके साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक सप्ताह तक 40 हजार श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार दिए जाने का लक्ष्य रखा है। जिले के अरांव ब्लॉक में बीडीओ एवं एपीओ के द्वारा मनरेगा श्रमिकों का भुगतान किए जाने में लापरवाही बरती जा रही है।
सीडीओ चर्चित गौड़ नेेअरांव ब्लाक मे मस्टररोल की फीडिंग समय से नहीं किए जाने के कारण भुगतान देरी से हो पाता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ के द्वारा लगातार उदसीनता बरतने के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बीडीओ एवं एपीओ को निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।