{"_id":"63a33aeeab743940d7667a4a","slug":"short-circuit-fire-household-items-burnt-firozabad-news-agr5575715129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शार्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शार्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग से जल गया घरेलू सामान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव अकबरपुर कुतकपुर में शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने से चीख पुकार मच गई। जब तक लोग आग को बुझा पाते आग से घरेलू सामान जलने के साथ ही दो पशु भी झुलस गए। आग को बुझाने के प्रयास में मकान मालिक भी झुलस गया। परिजनों ने उसका उपचार कराया।
अकबरपुर कुतकपुर निवासी राजेश कश्यप मकान में मौजूद थे। सर्दी की वजह से उसके पशु भी घर के अंदर बंधे थे। अचानक विद्युत के तारों में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी ने आग का रुप धारण कर लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते आग की लपटें तेज हो गई। इस दौरान लोगों ने बाहर निकल चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आग की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही दमकल को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती आग के कारण राजेश के घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया वहीं उसके दो पशु भी झुलस गए। पशुओं को आग से बचाने के प्रयास में राजेेश भी मामूली रुप से झुलस गया। परिजन ने राजेश एवं पशुओं का उपचार कराया है।