फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shopkeepers said they will not celebrate Diwali After fire in Firozabad wood market

काठ बाजार अग्निकांड: आग ने लील ली आधा सैकड़ा दुकानदारों की रोजी-रोटी, दुकानदार बोले- नहीं मनाएंगे दिवाली

Mon, 06 Nov 2023 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद के काठ बाजार में आग ने आधा सैकड़ा दुकानदारों की रोजी-रोटी लील ली। दुकानदार धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग दिवाली नहीं मनाएंगे। 

विज्ञापन
shopkeepers said they will not celebrate Diwali After fire in Firozabad wood market
Firozabad: काठ बाजार में धरने पर बैठे पीड़ित दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में काठ बाजार के दुकानदारों का आक्रोश आठ दिन बाद भी जस का तस है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन के अफसरों को चेतावनी दी कि वह इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। दिवाली पर वह जली दुकानों के बीच ही धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


रामलीला मैदान से सटे काठ बाजार में आग लगने से 56 दुकानें जलकर उनमें रखे फर्नीचर के साथ-साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया था। आग बुझाने में जिले के साथ-साथ एटा व मैनपुरी तक की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यौन शक्ति बढ़ाने के नाम पर यदि आप भी खाते हैं यह मछली... तो हो जाएं सावधान, कैंसर रोग को दे रहे दावत
विज्ञापन
विज्ञापन


काठ बाजार के दुकानदारों ने जिलाधिकारी के साथ-साथ नगर आयुक्त से भेंट की थी। लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया था। इसके कारण धरने पर बैठे दुकानदारों में से उन दुकानदारों ने काठ बाजार खोल लिया था जिनकी दुकानें पक्की थी। जबकि प्रभावित दुकानदारों ने अपना धरना जारी रखा था। 

यह भी पढ़ेंः- मथुरा में 70 लाख की लूट: महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को हिला दिया, सिर की सभी हड्डियां टूटी मिलीं...और

काठ बाजार के दुकानदार सोमवार को जली दुकानों केबीच फर्श डालकर धरना पर बैठे दिखाई दिए। उनका कहना है कि मुआवजा देने के साथ पक्की दुकानों को बनाने की अनुमति दी जाए।इस दौरान ओमकार शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश शर्मा कमल किशोर शर्मा, बंटू शर्मा, विजय शर्मा,भत्त सिंह शर्मा,हरिओम शर्मा, उमेश शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed