फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shopkeepers of wood market remained on strike for seventh day demanding their demands in Firozabad

Firozabad: काठ बाजार में आग ने लील ली आधा सैकड़ा दुकानदारों की रोजी, सात दिन से धरने पर बैठे; जिम्मेदार उदासीन

Sun, 05 Nov 2023 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

फिरोजाबाद के काठ बाजार में आग ने आधा सैकड़ा दुकानदारों की रोजी लील ली। वह सात दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। 

विज्ञापन
shopkeepers of wood market remained on strike for seventh day demanding their demands in Firozabad
Firozabad: काठ बाजार में धरने पर बैठे पीड़ित दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में काठ बाजार के दुकानदार सातवें दिन भी धरने पर बैठे रहे। दुकानदारों का कहना है कि शासन ने न तो मुआवजा दिया और न ही पक्की दुकानें बनाने का भरोसा। बताते चलें कि काठ बाजार में 29 अक्तूबर को तड़के भीषण आग लग गई थी। इसमें 56 दुकानें राख हो गईं हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। धरना पर बैठे दुकानदारों का कहना है कि डीएम के पास उनकी टीम गई। वहां कोई बात नहीं सुनी गई। इसके बाद नगर आयुक्त से भेंट की तो वहां से कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरे फ्रांसीसी पर्यटक को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; दीदार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि मदद और पक्की दुकानें बनाए जाने का आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान ओमकार शर्मा, ममतेश झा, जगदीश प्रसाद, राहुल शर्मा, विजय शर्मा, राजकिशोर शर्मा, होतीलाल, कमल किशोर, राकेश कुमार, मोहनलाल आद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed