फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shop vacated dispute, police cordon

दुकान खाली कराने पर विवाद, थाना घेरा 

Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 04 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shop vacated dispute, police cordon
दुकान खाली कराने पर विवाद, थाना घेरा  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दुकान खाली कराने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख भाजपा नेताओं के साथ युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव किया। 
लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कालोनी निवासी पन्नू की लेबर कालोनी में रेलवे फाटक के समीप दुकान है। पन्नू ने कई वर्ष पूर्व दुकान नगला विष्णु निवासी दिनेश गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता को किराए पर दी थी। गुरुवार सुबह करीब दस बजे पन्नू साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकान खाली करने की बात कहने लगा। इस पर दिनेश और पन्नू के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान पन्नू ने दुकान में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

इस पर दिनेश ने परिवारीजनों को सूचना दी। इस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख युवा हिंदू वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भारत सिंह के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और थाना लाइनपार का घेराव कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस पन्नू के साथ दिनेश को भी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच दुकान खाली करने को लेकर विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। थाने पर मौजूद दिनेश ने कहा कि उसने पन्नू को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मिलने के बाद दुकान खाली करेगा। वहीं पन्नू का कहना है कि उसने कोई रुपये उधार नहीं लिए थे। दिनेश ने दीपावली के बाद दुकान खाली करने की बात कही थी। आज दुकान खाली कराने के लिए गए थे। इसको लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed