फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shobhakshatra of Chakravarti Emperor Ashoka, derived from pompousness

धूमधाम से निकाली गई चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा

Tue, 04 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shobhakshatra of Chakravarti Emperor Ashoka, derived from pompousness
चकवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा में शामिल लोग।
चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन झांकियां शामिल हुईं। बैंडबाजों की धुनों पर युवा उत्साहित नजर आए। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष नीरज कुशवाह और संयोजक त्रिलोकचंद्र कुशवाह ने आरती उतारकर किया। शोभायात्रा बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से शुरू होकर डाक बंगला, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला, चुंगी होते हुए कुशवाह नगर सत्कार नगर के पास पहुंचकर संपन्न हुई। घुड़सवार शोभायात्रा अगुवाई कर रहे थे। भगवान बुद्ध की झांकी ने भावविभोर किया। महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्री बाई, चंद्रगुप्त मौर्य की झांकी सजाई गई थी। अशोक सम्राट की झांकी के साथ पदाधिकारी चल रहे थे। इस दौरान काली अखाड़ों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। मां भगवती गार्डन में सभा का का शुभारंभ एसपी लहरी ने किया। संयोजक त्रिलोक कुशवाह ने कहा कि अशोक सम्राट ने शासन किया, हमेशा विजय पताका लहराई। शोभायात्रा में जितेंद्र कुशवाह, पिंटू कुशवाह, संजय सिंह, राकेश बाबा, महेंद्र कुशवाह, राजू कुशवाह, गोविंद कुशवाह, कुलदीप कुशवाह, शशांक कुशवाह, दीपक, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई
फिरोजाबाद। शाक्य कल्याण समिति के तत्वावधान में बौद्ध विद्या निकेतन हाईस्कूल में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। भिक्षु हर्ष मित्र द्वारा पंचशील का पाठ कराया गया। समिति अध्यक्ष रोहन सिंह शाक्य ने भगवान बुद्ध के चित्र पर मोमबत्ती, अगरबत्ती और पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह शाक्य ने कहा कि अशोक सम्राट ने अखंड भारत की समस्त जनता के कल्याण के लिए बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार और विकास किया। इस दौरान संस्था सचिव डा. ज्ञानसिंह शाक्य, ललित कुशवाह, जसवंत, रमेश चक, बसंत राठौर, रिंकू वाल्मीकि, पूनम गुप्ता, अजीत, अशोक सेखवत, सुमित शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed