शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जेएस विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2021 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में मधु अव्वल रही तो चक्का फेंक बालक वर्ग में शिवम ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, संस्थापक जगदीश यादव, चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक यादव , हिमांशु यादव , कुलपति डॉ. हरिमोहन शर्मा, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. सीमा यादव के निर्देशन में सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मधु , द्वितीय स्थान लवली व तृतीय स्थान राधा ने प्राप्त किया। चक्का फेंक बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवम कुमार, द्वितीय स्थान अंचित यादव और तृतीय स्थान अंकित और चक्का फेंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गीतांजली, द्वितीय स्थान अंजनी और तृतीय स्थान कविता ने प्राप्त किया।