फिरोजाबाद। मोहल्ला तिलक नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीगणेश के साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई।
शोभायात्रा मोहल्ला तिलक नगर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई। जो आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। यहां विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेश, शिव परिवार, दुर्गा माता, राम दरबार, राधाकृष्ण, लक्ष्मी नारायण, हनुमान जी, माता काली, मां सरस्वती, शनिदेव और सांई बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। अमित गुप्ता ने बताया कि मूर्तियों की स्थापना क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कराई गई है। इस दौरान विकास पालीवाल, गगन यादव, अशोक भारद्वाज, ठाकुर मोहन सिंह, कलमेश यादव, रामा गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज पालीवाल, रवि गौतम, मनोज गौतम, कल्लू गुप्ता, मोनू गुप्ता मौजूद थे।