फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shine Glass industries of firozabad

सुहागनगरी की ग्लास इंडस्ट्रीज को मिलेगी नई पहचान

Sat, 25 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 25 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी की ग्लास इंडस्ट्रीज का जल्द ही नई पहचान मिल सकती है। ग्लास इंडस्ट्रीज को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्योग विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से हाईवे पर लखनऊ-नोएडा की तर्ज पर ग्लास सिटी एक्सपो-मार्ट का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद शहर कांचनगरी के नाम देश-विदेश में मशहूर हैं। यहां कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियाें के साथ ही बेहतर क्वालिटी का ग्लास अपनी एक अलग पहचान रखता है। सुहागनगरी में ग्लास इंडस्ट्रीज के माध्यम से करोड़ों का व्यवसाय होता है। ग्लास इंडस्ट्रीज को स्थापित हुए वर्षों हो गए, लेकिन आज भी ग्लास इंडस्ट्रीज की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में धमक नहीं है। कांच इंस्ट्रीज को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने को उद्योग विभाग द्वारा एक मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यदि प्रोजेक्ट धरातल पर उतरा तो सुहागनगरी की ग्लास इंडस्ट्रीज को एक अलग व नई पहचान मिलेगी। उद्योग विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से ग्लास सिटी एक्सपो-मार्ट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को विगत दिनों उद्योग बंधु की बैठक में प्रस्तुत किया जा चुका है।
विज्ञापन


क्या है एक्सपो-मार्ट के प्रस्ताव में
- एक्सपो-मार्ट को धरातल पर उतारने को 52.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार।
- एक्सपो-मार्ट बसाने के लिए करीब 7.5 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।
- एक्सपो-मार्ट में 400 डेलीगेट्स के लिए कान्फ्रेंस हॉल बनेगा।
- डिस्पले एवं एक्जीव्यूशन सेंटर, ग्लास प्रोडेक्शन सेंटर।
- एक्सपो-मार्ट में एक्जीव्यूशन के लिए 100 शॉप बनेंगी।
- 100 लोगों को बेहतर क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराने को फूड कोर्ट बनेगा।
- 300 लोगों के एक साथ बैठने के लिए ऑडिटोरियम।

बाक्स--
अंतर्राष्ट्रीय पहचान के साथ बढ़ेगा विदेशी व्यापार
सुहागनगरी में ग्लास सिटी एक्सपो-मार्ट का निर्माण होने के बाद ग्लास इंडस्ट्रीज को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी। साथ ही  विदेशी व्यापार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्लास इंडस्ट्रीज नई ऊंचाईयों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद में ग्लास सिटी एक्सपो-मार्ट बनने को ग्लास इंडस्ट्रीज को काफी फायदा होगा। एक्सपो-मार्ट में बायर्स सीधे आएंगे। इससे बिचौलियों का काम समाप्त हो जाएगा। खरीदार सीधे उद्यमियों के संपर्क में रहेंगे। वहीं सुहागनगरी में बनने वाले ग्लास को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी।

राजकुमार मित्तल
अध्यक्ष-यूपीजीएमएस

ग्लास इंडस्ट्रीज की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने को ग्लास सिटी एक्सपो-मार्ट के लिए 52.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। डीएम की हरी झंडी मिलने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। एक्सपो मार्ट को हाईवे किनारे बसाने की योजना है। इससे देश-विदेश से व्यापारी आसानी से यहां तक पहुंच सकें। हालांकि यह प्रोजेक्ट 70 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।
सुधीर कुमार श्रीवास्तव
उद्योग उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed