फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shikshan sansthaanon mein goonja raghupati raaghav raajaaraam ...

शिक्षण संस्थानों में गूंजा रघुपति राघव राजाराम ...

Mon, 03 Oct 2016 01:46 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 03 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
 shikshan sansthaanon mein goonja raghupati raaghav raajaaraam ...
शिक्षण संस्थानों में गूंजा रघुपति राघव राजाराम ... - फोटो : Amar Ujala
महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। रघुपति राघव राजाराम... की धुन गूंजती रही।
एसआरके डिग्री कालेज में प्राचार्य विपिन मरहोत्रा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ यूएस पांडेय, प्रभाष्कर राय आदि शामिल हुए। एमजी गर्ल्स डिग्री कालेज में प्राचार्य निर्मला यादव के निर्देशन में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। सीएल जैन डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. उदयराज के निर्देशन में गांधी जयंती मनाई। डिजीटल इंडिया सप्ताह की शुरुआत की गई। वहीं, रामानंद गर्ग इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्रनाथ शर्मा ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। महर्षि दयानंद स्मृति प्रांतीय विशाल ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। सेंट पीटर्स हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में अध्यक्षता सुनील भटनागर ने की। प्रधानाचार्य ताराचंद्र रावत ने सत्यता का पाठ पढ़ाया। माता प्रसाद कलावती स्कूल में प्राचार्या अरुणा गौतम ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


युवा जनशक्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत युवा जनशक्ति ने शहर के विभिन्न हिस्सों में साफ सफाई की। रेलवे स्टेशन, पेमेश्वर गेट स्थित सांई मंदिर में सफाई की। जिला सचिव भरत चौदहराना, कोषाध्यक्ष विकास, अमन, रतन, मानस, अंकित, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों-कालेजों में भी मनी गांधी, शास्त्री जयंती
एनसीआर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों एवं स्काउट गाइड के छात्रों की गोष्ठी आयोजित की गई। कैप्टन एमपी सोनकर ने व्यक्तिगत व आसपास की साफ-सफाई पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या संगीता यादव ने सभी कैडेटों को स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेटों व स्काउट गाइड ने जागरूकता रैली निकाली। कैडेटों ने कालेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। कमलकांत, राकेश सिंह, एनके शर्मा, अर्चित पोनियां का विशेष सहयोग रहा।
कृषक इंटर कालेज में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बिशप कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य मनीष यादव ने गांधी व शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा। छात्र-छात्राओं ने रघुपत राघव राजा राम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम ...आदि भजन गाकर सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। न्यू शिवनगर स्थित ए-जेम्स पब्लिक स्कूल में भी जयंती मनाई गई। प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने ध्वजारोहण किया।


शिकोहाबाद के एसएसजे कांसेप्ट स्कूल में डायरेक्टर राजीव जैन व आलोक जैन ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य रूप बैजल ने गांधी-शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। बीडीएम में छात्राओं ने वंदे मातरम गीत संगीत विभाग की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्कृत विभागाध्यक्षा डा. शैल वर्मा ने छात्राओं से दोनों महापुरुषों के जीवन और दर्शन से जुड़े प्रश्र पूछे। संगीत विभाग की छात्राओं ने डा. विनीता सक्सेना के निर्देशन में गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये तथा रामधुन बड़े ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं ब्लूमिंग बड्स स्कूल में विद्यालय निदेशक राज पचौरी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। आर्यवीर दल कैमथल, अलीगढ़ द्वारा संचालित महर्षि दयानंद स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। वहीं माधौगंज बटेश्वर रोड स्थित डीआर इंटर कालेज में आर्यवीर दल द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश व प्रबन्धक दरमन सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बदनपुर कर्खा स्थित जनकसिंह जयदयाल इंटर कालेज में विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, डा. दिलीप यादव ने भाग लिया व गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed