{"_id":"45a78c8dbc5c40721cb460963e97dccd","slug":"shikohabad-one-million-liters-capacity-will-be-installed-in-the-new-dairy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद में स्थापित होगी एक लाख लीटर क्षमता की नई डेयरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद में स्थापित होगी एक लाख लीटर क्षमता की नई डेयरी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल के आगरा, मथुरा एवं मैनपुरी में गठित दुग्ध संघों का भी विलय फीरोजाबाद दुग्ध संघ में होगा। जिले में 90 करोड़ की लागत से एक लाख लीटर क्षमता की डेयरी की स्थापना की जाएगी। दुग्ध संघ विशेष निकाय की बैठक 24 नवंबर को सुबह 11 बजे दुग्ध संघ प्रांगण में होगी।
दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी की बैठक चेयरमैन रामसेवक यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कहा कि आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले आगरा, मथुरा, मैनपुरी दुग्ध संघों का विलय शीघ्र ही फीरोजाबाद दुग्ध संघ में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद दुग्ध संघ ने ही खुद में विस्तार करने का निर्णय लिया है। संघ को अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करने एवं विलय होने वाले दुग्ध संघों की परिसंपत्तियों एवं दायित्वों का संक्रमण 65 दिनों में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विलय की प्रक्रिया के बाद शिकोहाबाद में 90 करोड़ की लागत से एक लाख लीटर क्षमता की डेयरी की स्थापना की जाएगी। डेयरी के निर्माण के पश्चात जिले के वाशिंदों को पराग दूध, घी, मक्खन, पनीर व दही एवं मट्ठा आदि उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। मंडल के अन्य जिलों में दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति यहीं से होगी। प्रबंध कमेटी की बैठक में नत्थू सिंह, दुग्ध आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में बीआर शर्मा मौजूद थे। इनके अलावा सतेंद्र सिंह, वीरभान सिंह, शिवराज सिंह, शिव प्रसाद, राकेश कुमार, शारदा देवी एवं प्रधान प्रबंधक आरके पांडेय मौजूद थे।