फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad lawyers protest against e-registry.

Firozabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में शिकोहाबाद के वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shikohabad lawyers protest against e-registry.
नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद - फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के बैनर तले अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि ग्रामीण आबादी डिजिटल प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ है, जिससे ई-रजिस्ट्री लागू होने पर साइबर ठगी और जमीन संबंधी धोखाधड़ी बढ़ेगी। इसके अलावा, वर्तमान पंजीकरण व्यवस्था से जुड़े हजारों वकीलों, डीड राइटरों, स्टांप विक्रेताओं और टाइपिस्टों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महासचिव योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी, सर्वेश यादव, अजय शाक्य, अशोक यादव, बृजेश चंद्र, सुभाषचंद्र और महेशचंद्र कुलश्रेष्ठ सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed