फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad girls' kidnap

शिकोहाबाद से बालिका का अपहरण

Sun, 28 Feb 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Shikohabad girls' kidnap
दिनदहाड़े शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से अगवा छह साल की बालिका को ग्रामीणों की सूचना पर रसूलपुर पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालिका को मोढ़ा गांव के समीप रेलवे लाइन पार कर खेतों में ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गौजिया निवासी राधादेवी ने अपनी छह वर्षीय बेटी पिंकी को सामान खरीदने भेजा था। तभी गांव के बाहर मौजूद एक युवक बालिका को रुपये का लालच देकर अपने साथ आटो में बैठाकर फीरोजाबाद ले गया। गांव मोढ़ा के समीप आरोपी बालिका को लेकर आटो से उतर गया और कुछ देर हाईवे पर खड़ा रहने के बाद गांव मोढ़ा के समीप से गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे ले जाने लगा। यहां ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने रसूलपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र यादव को सूचना देकर आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक के साथ बालिका को भी थाने ले आई। बालिका द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने उसकी मां राधा देवी को थाने बुला लिया। राधा ने बताया कि घिरौर निवासी उसका भाई लालू और भाभी चिंतामणि घर पर आ रहे थे। इसलिए उसने पिंकी को रुपये देकर कुछ सामान घर के लिए मंगाया था। तभी आरोपी बालिका को रुपये का लालच देकर उसका अपहरण कर ले आया। थानाध्यक्ष रसूलपुर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुनील पुत्र दीनानाथ निवासी मोहल्ला खड़ा थाना शिकोहाबाद बताया है। आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed