{"_id":"d79554c26d6c01adb9b04094852fa43a","slug":"shaurya-club-advanced-to-the-semifinals-by-etawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य क्लब इटावा ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य क्लब इटावा ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कंपनी बाग मैदान पर आयोजित हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंतिम क्वाटर फाइनल मैच डीसीए फीरोजाबाद और शौर्य क्लब इटावा के बीच खेला गया। शौर्य क्लब इटावा ने डीसीए फीरोजाबाद को चार रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शौर्य क्लब इटावा के कप्तान जावेद अख्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम की ओर से आसिफ इकबाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं शशांक पाठक ने 38 गेंदों पर 44 रन बनाए। डीसीए फीरोजाबाद के गेंदबाज विश्वदीप और राजेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी डीसीए फीरोजाबाद की टीम ने शुरुआत बेहद अच्छी की लेकिन आखिरी ओवरों में खिलाड़ी रन नहीं बना सके। डीसीए निर्धारित 25 ओवरों में 202 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यादवेंद्र यादव ने 86 रन और मोहम्मद शोएब ने 46 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम लक्ष्य के बिल्कुल नजदीक पहुंचकर हार गयी। शौर्य क्लब इटावा ने मैच को पांच रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शौर्य क्लब इटावा के गेंदबाज जावेद ने तीन और पुष्पेंद्र ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सलीम को दिया गया। अंपायरिंग संजय मेवाती और देवेंद्र पप्पू ने की। स्कोरिंग अरविंद और अमित दीक्षित ने की। इस मौके पर देवेंद्र दीक्षित, अतुल प्रताप, पिंटू दीक्षित, सूरज मेवाती, अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, प्रवीन कुमार सेंगर, गौरव, हेमू चौबे, उदयवीर सिंह धाकरे, प्रेमचंद्र दीक्षित, शैंकी दीक्षित, यथार्थ दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
पहला सेमीफाइनल आगरा-अलीगढ़ के बीच आज
टूंडला (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच विविधा क्लब आगरा और जादौन राइडर अलीगढ़ के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी टूर्नामेंट आयोजक देवेंद्र दीक्षित ने दी।