{"_id":"69f5de8a7dbd23bfdb04c74c","slug":"severe-heat-today-rain-expected-from-tomorrow-till-may-7-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173866-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज भीषण गर्मी, कल से 7 मई तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज भीषण गर्मी, कल से 7 मई तक बारिश के आसार
Sat, 02 May 2026 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
- शनिवार को तापमान 40.4 डिग्री रहा, कल से राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को तापमान 42 डिग्री के करीब रहने व तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवा चलने की संभावना है।
इधर, 4 से 7 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश की संभावना के कारण 7 मई तक अधिकतम तापमान गिरकर 37.7 डिग्री तक आने का अनुमान है।
प्रशासन ने अपील की है कि वे लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढकें। पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी और आम का पन्ना जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें। अपने पालतू पशुओं को छायादार और ठंडे स्थानों पर रखें।