{"_id":"6a2eeee1ad8a0aea0c01a877","slug":"several-areas-missed-due-to-map-discrepancies-municipal-staff-continued-work-on-sunday-as-well-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-177228-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नक्शे के भ्रम में छूटे कई इलाके, रविवार को भी जुटे रहे निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नक्शे के भ्रम में छूटे कई इलाके, रविवार को भी जुटे रहे निगम कर्मी
Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बंबा बाईपास मार्ग पर स्थित नई आबादी में मकान चिह्निकरण करती, प्रगणक व अधिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। तहसील द्वारा छोड़े गए शहरी सीमा से इलाकों में जनगणना का अतिरिक्त कार्य पूरा कराने निगम सुपरवाइजर व प्रगणक रविवार को भी भवनों के सूचीकरण में जुटे रहे। हालांकि अन्य क्षेत्रों में जनगणना कार्य पूर्ण होने के बाद बस्ता जमा कराने का काम भी शुरू हो गया।
अमित रिसोर्ट से राजा का ताल, सैलई से सटे नगला गुलरिया, सांती रोड,ढोलपुरा और संतनगर निगम के सीमावर्ती इलाके है। निगम सीमा से सटे इन इलाकों के बाहरी हिस्से में जनगणना व मकान सूची करण का जिम्मा तहसील प्रशासन को दिया गया। नक्शे को लेकर भ्रम के कारण तहसील प्रशासन द्वारा इन इलाकों में जनगणना और मकान सूची करण का काम अधूरा छोड़ दिया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम अतिरिक्त सुपरवाइजर और प्रगणक तैनात कर जनगणना कार्य शुरू कराया। रविवार को छुट्टी के दिन भी निगम के सुपरवाइजर और प्रगणक निगम से बाहर इन इलाकों में जनगणना व भवन सूचीकरण कार्य करते दिखाई दिए।
निगम के आंतरिक भाग में जनगणना पूरी, बस्ता जमा होना शुरू
सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद के मुताबिक निगम क्षेत्र के अधिकांश भाग में जनगणना एवं मकान सूचीकरण कार्य पूरा हो गया है। जिन इलाकों में जनगणना कार्य पूरा हो चुका है। उन इलाकों के करीब 20 से अधिक सुपरवाइजरों व प्रगणकों ने अपने-अपने बस्ता जमा कराए।