फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven-year-old girl dies in suspicious circumstances

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में सात वर्षीय बालिका की मौत

Tue, 02 May 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl dies in suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थिति में सात वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन

- परिजन ने लगाया हत्या के इरादे से जहर देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा। पिता और अन्य परिजन के साथ खेत पर आलू बीनने गई एक सात साल की बालिका की संदिग्ध परिस्थिति में घर लौटने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां से आगरा रेफर किया गया था। आगरा में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आई।

रोशनी (07) पुत्री पिंटू निवासी सुनाव थाना फरिहा रविवार को दोपहर पिता व अन्य परिजन के साथ खेत से आलू बीनने को गई थी। देर शाम को घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत ज्यादा बिगडने पर परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां स्थिति गंभीर होने पर बालिका को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था। आगरा स्थित निजी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। परिजन ने बालिका को किसी जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। वहीं जानकारी मिलने पर थाना पुलिस पिंटू के घर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसओ फरिहा शिवभान सिंह राजावत के मुताबिक परिजन परिवार के ही अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed