{"_id":"653d54bebfed90c086017c33","slug":"service-road-occupied-municipal-corporation-and-khaki-silent-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-8410-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सर्विस रोड पर कब्जा, नगर निगम व खाकी मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सर्विस रोड पर कब्जा, नगर निगम व खाकी मौन
Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने का दम भरने वाली फिरोजाबाद पुलिस करोड़ों रुपये की लागत से बनी नैनी ग्लास चौराहे से रसूलपुर थाने की सर्विस रोड पर अतिक्रमण पर आंखें मूंदे हैं। सर्विस लेन पर चार पहिया तो दूर पैदल निकलने तक की जगह नहीं है। अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर अवैध दुकानें, गैराज खोल दिया गया है। वाहनों की कटाई होती है, बावजूद इसके थाना पुलिस व नगर निगम कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।नगर निगम की सर्विस रोड का सबसे बुरा हाल है। गली मोहल्लों से निकलने वाले लोग मुख्य चौराहे की अपेक्षा सर्विस रोड से ज्यादातर निकलते हैं। इन सर्विस रोड पर अवैध कब्जा लोगों ने कर रखे हैं। नैनी चौराहे से रसूलपुर थाने की ओर जाने वाली सर्विस रोड का हाल तो सबसे ज्यादा खराब है। यह सर्विस रोड पूरी तरह से बंद हो चुकी है। सर्विस रोड पर ही लोगों ने दुकान सजा रखी है। बीच सड़क पर ही अवैध खोखे व कबाड़ की 20 से अधिक दुकानें है।
हिंदू युवा वाहिनी के हदेश शर्मा का कहना है कि कई बार सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण को साफ करने के लिए निगम को पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। थाना पुलिस आंखें बंद किए हैं। इससे भी गंभीर मसला यह है कि सर्विस लेन थाना रसूलपुर से महज कुछ दूरी पर कब्जा है, यानी दीपक तले अंधेरा। बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पुलिस को सब कुछ जानकारी होते हुए भी इस अतिक्रमण को हटाने के लिए काम नहीं कर रही।
-शहर के सर्विस रोड पर जो भी अवैध कब्जा लोगों द्वारा किया गया है। वहां जिला और निगम प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई कराई जाएगी। कबाड़ वाहनों की कटाई करवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -कमलेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
-सर्विस रोड पर अतिक्रमण जिन लोगों ने कर रखा है, स्वयं हटा लें, अन्यथा अभियान चलाकर दुकानों को हटाने व जुर्माना लगाया जाएगा। किसी भी हाल में शहर की सड़कों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। -कामिनी राठौर, महापौर