फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   server down, chief post office, 20 days

डाकघर में 20 दिन से सर्वर नहीं, एक करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
server down, chief post office, 20 days
फिरोजाबाद। शहर के सुहागनगर स्थित प्रधान डाकघर में 28 दिसंबर से सर्वर न आने की समस्या चल रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। पिछले 20 दिनों कामकाज ठप होने के कारण लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इंडिया पोस्ट बैंक का खाता भी नहीं खुल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में 28 दिसंबर को सर्वर ठप हो गया था। इससे पूरा काम बंद हो गया। इसके कारण डाकघर में एनएससी, म्यूच्युअल फंड, नया खाता खुलने, पासबुक अपडेट कराने, एफडी आदि का काम पूरी तरह से प्रभावित चल रहा है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग बैरंग लौट रहे हैं। कोटला रोड निवासी रतन जैन ने बताया कि भुगतान निकालने डाकघर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक उन्होंने सर्वर आने का इंतजार किया, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। 28 दिसंबर से डाकघर में यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सुनील लोधी ने बताया कि वह पासबुक अपडेट कराने के लिए तीन बार चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक सर्वर की समस्या दूर नहीं हो सकी है। ऐसे में आने जाने में समय बर्बाद होता है। तिलक नगर निवासी अमित भारद्वाज बताया कि उन्होंने डाकघर में एनएससी कैश करानी थी। पिछले एक सप्ताह से कई बार डाकघर का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार सर्वर न आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर धीमा होने से समस्या आ रही है। 28 दिसंबर से ही सर्वर प्रभावित है। लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर लगातार समस्या से अवगत कराया जा रहा है। यह समस्या सभी प्रधान डाकघर में हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण होने की उम्मीद है।
दीपक कुमार, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed