फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   September 30 the opportunity to declare incomeSeptember 30 the opportunity to declare income

आय घोषित करने का मौका 30 सितंबर तक

Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
September 30 the opportunity to declare incomeSeptember 30 the opportunity to declare income
आय घोषित करने का मौका 30 सितंबर तक - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आय घोषणा योजना 2016 के तहत होटल मोनार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर के उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं एवं चार्टेड एकाउंटेट को इस योजना के बारे में बताया। ईमानदारी से संपत्ति आयकर विभाग को घोषित करने के लिए समझाया गया। बाद में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

संगोष्ठी में आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात से आय को घोषित करने का मौका दिया है। यह योजना एक जून से शुरू हुई है। 30 सितंबर तक लोग अपनी छुपी आय एवं संपत्ति को घोषित कर सकते हैं। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में सवा सौ करोड़ की आबादी में से करीब डेढ़ लाख लोग ही अपनी आय को पचास लाख से ज्यादा दिखाते हैं। हम सभी को देश हित में आगे आकर अपनी आय को ईमानदारी से घोषित करना चाहिए। आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त अनुराधा मिश्रा ने कहा कि सरकार ने 30 सितंबर के बाद किसी भी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। संगोष्ठी में उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, कुलदीप जैन मित्तल, बीएस गुप्ता, नरेंद्रनाथ बंसल, सुरेशचंद्र जैन, कमल गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय शर्मा, निखिल बंसल, आफताब खान, अभय अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, कैलाशचंद्र गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed