{"_id":"695d4e766c28ada30e06c667","slug":"sensation-spread-after-the-body-of-a-young-man-was-found-outside-the-village-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-164637-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गांव के बाहर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गांव के बाहर युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Tue, 06 Jan 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव घुनपई के बाहर कच्चे रास्ते पर मंगलवार सुबह औरैया के एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजन को सूचना दी।
गांव चमरौआ कंचौसी थाना दिबियापुर, औरेया निवासी ओपीराज (25) एक जनवरी को अपनी बुआ विमला देवी के घर घुनपई घूमने के लिए आया था। मंगलवार ओपी राज का शव गांव घुनपई के बाहर पड़ा हुआ था। ग्रामीण सुबह शौच को गए थे, तभी उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता था। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।