{"_id":"68069ba78d09766d0d00a60e","slug":"semester-exams-started-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-146842-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा
Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पालियों में परीक्षाएं हुईं। जिन छात्रों की परीक्षा नहीं थीं, वे कालेजों में प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बीए, बीएससी, बीकाम की द्वितीय, चतुर्थ और छठवें सेमेस्टर, बीकॉम वोकेशनल द्वितीय सेमेस्टर एवं एमएससी, एमए, एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 174 डिग्री कालेजों में शुरू हो गई। सुबह सात से नौ बजे तक पहली पाली में चतुर्थ सेमेस्टर की कामर्स, माइक्रो बायलॉजी और संगीत सितार विषय की परीक्षा हुई।
गेट पर तैनात आंतरिक सचल दस्तों ने बारी-बारी से तलाशी लेने के बाद सभी को प्रवेश दिया। पहली पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक छठवें सेमेस्टर की बायोटेक्नालॉजी, दर्शन शास्त्र, विलेज इंडस्ट्रीज, संगीत तबला और ड्राइंग-पेंटिंग विषय की परीक्षा हुई। दोपहर एक से तीन बजे तक तीसरी पाली में दूसरे सेमेस्टर की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। तीनों पाली में कड़ी सुरक्षा रही। छात्रों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षाएं 20 मई को संपन्न होगीं। साथ ही जिन छात्रों की सोमवार को परीक्षा नहीं थी, वह कालेजों में प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचे।