{"_id":"64077ee84447ec17e209d31f","slug":"sellers-are-not-putting-expiry-date-slip-on-sweets-firozabad-news-c-25-1-83917-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मिठाई पर एक्सपायरी डेट की स्लिप नहीं लगा रहे विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मिठाई पर एक्सपायरी डेट की स्लिप नहीं लगा रहे विक्रेता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ओर से जारी गाइड लाइन का जिले के अधिकतर दुकानदार पालन नहीं कर रहे हैं। वह बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की स्लिप लगाए मिठाई बेच रहे हैं। खास बात ये है कि खाद्य विभाग ने भी अभी तक ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को होली का मुख्य त्योहार है लेकिन इससे पहले ही दुकानों पर मिठाइयां बनाकर सजा दी गई हैं। कई दुकानों पर पिछले पंद्रह दिन से मिठाई, गुझिया आदि बनाने का काम चल रहा है। पांच दिन से गुझिया भी खूब बिक रही है लेकिन अधिकतर दुकानदार फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। नियम है कि प्रत्येक मिठाई विक्रेता को अपनी दुकान में ट्रे पर ही मिठाई की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट का स्लिप लगाना अनिवार्य है। खाद्य विभाग के अधिकारी भी लगातार दुकानों पर छापा मारने का दावा कर रहे हैं लेकिन इस गाइड लाइन पर अधिकारियों ने भी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी और न ही इस संबंध में दुकानदारों पर कार्रवाई हुई। केवल सैंपल लेकर खानापूरी कर ली गई। है
-- -- -- -- --
ये है मिठाई रखने का नियम
- एक दिन: कलाकंद, चॉकलेट कलाकंद, रोज कलाकंद और बटर स्कॉच कलाकंद
- दो दिन: रसगुल्ला, मिल्क बादाम, मलाई रोल, रसमलाई, शाही टोस्ट, रबड़ी और दूध से बनी सभी मिठाइयां
- चार दिन: मोतीचूर के लड्डू, पेड़ा, घेवर, सफेद पेड़, खोवा बादाम, फ्रूट केक, नारियल बर्फी, लाल लड्डू, नारियल लड्डू
- सात दिन: बालू शाही, बेसन बर्फी, काजू रोल, काजू कतली, मूंग बर्फी, काजू केसर बर्फी, पिस्ता लौंग, केसर गुझिया, मैदा गुझिया।
- तीस दिन: बेसन लड्डू, सोन हलवा, गजक, अंजीर खजूर बर्फी, चना लड्डू, आटा लड्डू।
वर्जन
होली के त्योहार पर लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। उन्हें जांच के लिए भी भेजा गया है। कई दुकानों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की स्लिप भी लगाई गई है। जिन दुकानों पर स्लिप नहीं लगी है। उनकी जांच कराई जाएगी।
- डा. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त
खाद्य सुरक्षाएवं औषधि विभाग