फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seeradevi Mata Temple will become a tourist destination with Rs 2.421 crores

Firozabad News: 2.421 करोड़ से सीयरदेवी माता मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल

Mon, 11 Mar 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seeradevi Mata Temple will become a tourist destination with Rs 2.421 crores
टूंडला। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने ऐतिहासिक सीयरदेवी माता मंदिर को पर्यटन स्थल बनाए जाने के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2.421 करोड़ से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शाम चार बजे सीयर देवी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने भूमि पूजन करने के साथ ही दो करोड़ चार लाख इक्कीस हजार की लागत से मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सीयर माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया है। इस कार्य को 10 माह के अंदर पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सनातन धर्म, देश की संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं से जानकारी दी। इसके साथ ही विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कभी दंगा प्रदेश हुआ करता था, लेकिन अब विकासशील देश बन रहा है। पिछली सरकारों में जनता का धन फिल्मी कलाकारों पर लुटाया जाता था, लेकिन अब धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। किसान, बेरोजगारी का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार में जातिवाद और भेदभाव से नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। अध्यक्षता देवकरन दिलावर और संचालन सीताराम व महीपाल निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता, पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, आकाश शर्मा, कपूर चंद्र, विक्रम सिंह, रामसिंह शास्त्री, रामतीर्थ चक, रूपेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य ललित नरायन बिल्लू, विपिन कुमार वर्मा, पूरनसिंह आदि उपस्थित रहे।




मंदिर में विकसित होंगी ये सुविधाएं
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सीयर देवी मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार, मल्टीपरपज हॉल, बैठक स्थल, शौचालय, आंतरिक फ्लोरिंग, पार्क का विकास, पर्यटक सुविधाएं, कूड़ेदान, स्टोन बेंच व साइनेज लगाए जाएंगे। इसके अलाव अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed