फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seeking to have enhanced the Mid-Sha'ban

शब-ए-बरात पर बेहतर इंतजाम करने की मांग

Wed, 18 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 18 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seeking to have enhanced the Mid-Sha'ban
शब-ए-बरात पर बेहतर इंतजाम करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
शहर काजी सैय्यद शाह नियाज अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त रामौतार रमन से मिला। उन्होंने शब-ए-बरात व रमजान के दौरान शहर में चाक चौबंद व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर काजी ने कहा कि मुस्लिम समाज की खास इबादत की रात शब-ए-बरात रविवार को है। इसमें पूरी रात अल्लाह ताला की इबादत की जाएगी, लेकिन पूरे शहर में बदइंतजामी है। नई आबादी वाले क्षेत्र में मस्जिदों के आसपास बुरा हाल है। गंदगी का आलम होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उलमा के मुख्य संगठन अहले सुन्नत बल जमाअत ने शहर काजी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। उन्होंने बिलाल नगर, अब्बास नगर, कश्मीरी गेट, रामगढ़, चिश्ती नगर, बगदाद नगर, उर्दू नगर सहित नई आबादी वाले क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग खुद नालियों को साफ कर रहे हैं। नमाजियों का राह निकलना तक मुश्किल हो गया है। विशेष सफाई अभियान को चलाकर व्यवस्थाओं को सुधारा जाए। शब-ए-बरात के दिन चूने का छिड़काव एवं जलापूर्ति सुचारु रखने की मांग की। नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेने के साथ शब-ए-रात के मौके पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान हाफिज कारी रफीउद्दीन, मौलाना फारुक रजा, मौलाना अनवार हुसैन रजबी, कारी खैरउद्दीन, हाफिज जाबिर रजा, हाफिज जीशान, जलालउद्दीन, हाफिज रिफायत, हाफिज अरशद खान रजब, कमर आलम साबरी, जमशेद अली, इमरान मुस्तफा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed