फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Secretaries staged a protest by locking the blocks.

Firozabad News: ब्लॉकों में तालाबंदी करके सचिवों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Secretaries staged a protest by locking the blocks.
ब्लाक मदनपुर पर धरना प्रदर्शन करते सचिव - फोटो : ब्लाक मदनपुर पर धरना प्रदर्शन करते सचिव
फिरोजाबाद। ऑनलाइन हाजिरी के साथ-साथ विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सदर ब्लॉक सहित जिले के सभी नौ ब्लाकों में ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण ब्लॉकों में तालाबंदी रही। कोई कामकाज नहीं हो सका। शाम को खंड विकास अधिकारी को अपनी मांगों सो संबोधित ज्ञापन सौंपा। पंचायत सचिवों के आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,कर्मचारी महासंघ के साथ ही अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में समन्वय समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लाक में बीडीओ के कार्यालय से लेकर अन्य कार्यालयों में ताले लटके दिखाई दिए। धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संंयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, पंचायतीराज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवा मैसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, कृषि विभाग के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव और योगेश यादव विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान सौरभ कुमार, रामसेवक यादव, ब्रजेश कुमार, मनोज यादव शामिल थे। नारखी में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अभयदीप सिंह यादव, महामंत्री आदित्य मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, कपिल गौतम, दीपक यादव,भीम सिंह, विनय कुमार पटेल, राजुल उपाध्याय के साथ काफी लोग शामिल थे। खैरगढ़ में प्रवेंद्र,पुष्पेंद्र एवं मुनीश कुमार एवं एका में ब्रजराज सिंह, अरुण कुमार एवं सुनील कुमार, प्रशांत पाठक, पुष्कर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



टूंडला में पंचायत सचिवों ने दिया धरना
टूंडला। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने ब्लाक अध्यक्ष मुकुल शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे ब्लाक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बीडीओ प्रभात रंजन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रजनेश यादव, श्याम सुंदर, सत्येंद्र कुमार, दिगपाल सिंह, पवन कुमार, मान प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र यादव शामिल रहे। संवाद


सिरसागंज में भी विरोध किया

सिरसागंज। मदनपुर ब्लाक पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को सत्याग्रह किया। खंड विकास अधिकारी मदनपुर कविता चाहर को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सभी सचिव ब्लाक के सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से लेफ्ट कर गए हैं। इस दौरान जितेंद्र यादव, विजय कुमार, अभयदीप, आदित्य मिश्रा, प्रदीप सिंह सहित तमाम ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed