{"_id":"efdd8a3858b03299cd93f897247062e6","slug":"seal-means-that-the-co-operative-rasulabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति रसूलाबाद को किया सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति रसूलाबाद को किया सील
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधन सहकारी समिति रसूलाबाद को गबन की आशंका के चलते शनिवार को सील कर दिया। इसकी रिपोर्ट एडीसीओ टूंडला की ओर से डीएम विजय किरन आनंद को भेजी है।
साधन सहकारी समिति रसूलाबाद के ही अध्यक्ष प्रेम सिंह निषाद के द्वारा डीएम विजय किरन आनंद के दिए पत्र में समिति में लाखों का गबन होने की आशंका जाहिर की। साथ ही मामले की जांच एडीसीओ टूंडला अवध नरेश यादव को सौंपी थी। जांच अधिकारी अवध नरेश यादव ने कहा कि समिति की जांच को वह कई बार समिति पर पहुंचे लेकिन वहां तैनात सचिव रविलेश कुमार ने कोई अभिलेख नहीं दिए। इतना ही नहीं जांच को अभिलेख नहीं दिए जाने की जानकारी एआर कोपरेटिव मोहम्मद नईम खां को दी थी।
जांच अधिकारी का कहना है कि काफी दिन तक इंतजार किया लेकिन सचिव ने मोबाइल फोन तक उठाना बंद कर दिया। सचिव की इस मनमानी के चलते समिति के सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। डीएम के निर्देश पर ही किसी दूसरे सचिव को चार्ज देने के साथ ही ताले खुलेंगे और जांच होगी।