{"_id":"610158658ebc3e094862c2b9","slug":"sdm-seizes-two-hospitals-for-not-showing-records-firozabad-news-agr5015448141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख न दिखाने पर एसडीएम ने किए दो अस्पताल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख न दिखाने पर एसडीएम ने किए दो अस्पताल सीज
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। शासन के निर्देश पर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने सीएचसी अधीक्षक के साथ जसराना में संचालित अस्पतालों पर जांच की। इस दौरान संचालकों द्वारा अभिलेख नहीं दिखाने पर दो अस्पतालों को सीज कर दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के आदेश पर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार एवं थाना पुलिस के साथ शिकोहाबाद रोड पर स्थित शिव नर्सिंग होम और घिरोर रोड स्थित अर्पित लक्ष्मी नर्सिंग होम पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों से अभिलेख मांगे तो वे दिखा नहीं सके। जांच में अस्पताल में सुविधाएं भी नहीं मिली। गलत तरीके से अस्पताल का संचालन करने पर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस एवं चिकित्सकों ने अस्पताल के कुछ हिस्सों को सीज कर दिया। एसडीएम ने अभिलेख दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों के पास न तो संसाधन मिले और न ही अभिलेख मिले हैं।
शासन के निर्देश पर जसराना में निरीक्षण के दौरान अभिलेख न दिखा पाने पर दो अस्पतालों को सीज किया है। अभिलेख दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अभिलेख न दिखाने पर मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम जसराना