{"_id":"5db09d188ebc3e93b24e50e5","slug":"sdm-ne-kiya-nirikshan-firozabad-news-agr4120195199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी रजिस्टर मे लिखें, कौन सा कर्मचारी कहां तैनात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी रजिस्टर मे लिखें, कौन सा कर्मचारी कहां तैनात है
विज्ञापन
शिकोहाबाद एसडीएम एकता सिंह संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करती हुईं।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एसडीएम का चार्ज ग्रहण करने के बाद एकता सिंह ने बुधवार को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा स्टॉक, डॉक्टर, कर्मचारी उपस्थित रजिस्टर के अलावा मरीजों से दवा के बारे में भी जानकारी ली। पैथोलॉजी और डिलीवरी रूम के साथ ही ऑपरेशन थियेटर को भी देखा। इस दौरान उन्होंने सीएमएस से कहा कि कौन सा कर्मचारी कहां तैनात है, यह ड्यूटी रजिस्टर मे लिखाने की व्यवस्था कराएं।
एसडीएम एकता सिंह अचानक संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। सर्वप्रथम उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से दवा मिलने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टरों का उपस्थित रजिस्टर चेक किया और स्टॉक रूम देखा। दवाइयों का स्टॉक, महिला अस्पताल में महिला वार्ड, डिलीवरी रूम और ऑपरेशन थियेटर देखा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीएमएस से कहा कि डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। कौन सा कर्मचारी किस ड्यूटी में तैनात है। उसका रजिस्टर में उल्लेख हो और समय पर उसके हस्ताक्षर हो। चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी निरीक्षण में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता, डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. एसके कर्दम और चीफ फार्मासिस्ट जेएस यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एनसीडी क्लीनिक वापस लाने की मांग
अखिल भारतीय अग्रबंधु गो सेवा ट्रस्ट के प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री अशोक राजपूत व अशोक शुक्ला ने एसडीएम से संयुक्त चिकित्सालय से मदनपुर पीएससी पर स्थानांतरित की गई एनसीडी क्लीनिक को दोबारा संयुक्त चिकित्सालय में खुलवाये जाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि एनसीडी क्लीनिक से अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज अपनी जांच कराकर लाभ प्राप्त कर रहे थे। लेकिन एनसीडी क्लीनिक को मदनपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। आठ किलो मीटर दूर सिरसागंज में एनसीडी क्लीनिक चल रही है। एसडीएम ने इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।