फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM inspected the polling stations

एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the polling stations
जसराना। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। फरिहा के लोगों ने मतदान केंद्र को बदलने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने मतदान केंद्र एवं संभावित केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या ने विद्याराम इंटर कालेज फरिहा में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। नगर पंचायत फरिहा के लोगों ने एसडीएम से मतदान केंद्र को बदलकर प्राथमिक विद्यालय फरिहा प्रथम को मतदान केंद्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा के लोगों ने बताया विद्याराम इंटर कालेज कस्बा से दूर होने के कारण बुजुर्ग एवं महिला मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है जिसके कारण मतदान का प्रतिशत प्रभावित होता है। बताया कि अगर कस्बा में मौजूद प्राथमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया तो मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा। एसडीएम ने जांच कराने का भरोसा लोगों को दिया। वहीं एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय फरिहा प्रथम के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र के निरीक्षण दौरान लोगों ने विद्याराम इंटर कालेज फरिहा के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय फरिहा प्रथम को मतदान केंद्र बनाने की मांग की है। लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी।
पारसनाथ मौर्या, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed