फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schools from class 6th to 8th will be buzzing from tomorrow

कल से गुलजार हो जाएंगे कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल

Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Schools from class 6th to 8th will be buzzing from tomorrow
फिरोजाबाद। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल चार माह बाद कल से फिर गुलजार हो जाएंगे। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद विद्यार्थी घरों में स्कूल जाने की तैयारी में जुटे हैं। कुछ स्कूलों में साफ-सफाई और सैनिटाइज के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी बुलाया गया। इधर, अभिभावकों ने बच्चों की यूनिफॉर्म और बैग तैयार किए। अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सोमवार से कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होनी थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद 23 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थाएं और कार्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में अब मंगलवार से स्कूल खुलेंगे। हालांकि स्कूल संचालक और विद्यार्थियों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय भी मंगलवार को खुल जाएंगे। पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली में 11.30 बजे से 2.30 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। पहली पाली में 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थी नहीं बुलाए जाएंगे। प्रत्येक दिन विद्यालय को सैनिटाइज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर मंगलवार से विद्यालय खुल जाएंगे। विद्यालयों में साफ-सफाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। संचालकों को स्कूलों में सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा। 50 फीसदी ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

अंजली अग्रवाल, बीएसए
रसोइयों को देनी होगी कोविड जांच रिपोर्ट
परिषदीय स्कूलों में बच्चों के एमडीएम पकाने की जिम्मेदारी रसाइयों की होती है। कोरोना के मद्देनजर रसोइयों को विद्यालय में शपथपत्र देना होगा। इसे उन्हें कोविड न होने और उनके किसी परिजन को कोविड नहीं होने की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed