फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school

आज से सुबह साढ़े सात से 12 बजे तक खुलेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय

Fri, 08 Apr 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
school
आज से सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन

- दोपहर 12 बजे होगा अवकाश, डीएम ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी तेज धूप के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपद में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव किया है। शनिवार से कक्षा एक से आठवीं तक विद्यालय अब सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
गर्मी के चलते स्कूल आने जाने वाले छोटे-बड़े बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के निजी,सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह आठ बजे के स्थान पर साढे़ सात बजे खुलेंगे। विद्यालयों में दो बजे के स्थान पर दोपहर 12 बजे छुट्टी की जाएगी। डीएम ने बीएसए, डीआईओएस के अलावा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर संशोधित समय सारणी का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन

फोटो-
गर्मी से बचने के लिए नहर-ट्यूबवेल में नहा रहे युवा-बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। जिले में पारा तेजी से चढ़ रहा है। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कस्बों में लोग एसी-कूलर और गांवों में नहर-ट्यूबवेल में नहाकर गर्मी से बच रहे हैं। सुनील बघेल, श्याम पाठक, राजू, मोहन सिंह, मोहित कुमार, वेद प्रकाश आदि ने बताया कि गर्मी इतनी तेज है कि घर में कूलर भी निजात नहीं दिला रहे। नहर के ठंडे-ठंडे पानी में नहाते हुए गर्मी से तो निजात मिल ही रही है। शारीरिक व्यायाम होने से रात को नींद भी अच्छी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल पार्क में लगेगी शीतल जल की मशीन, मेयर ने किया निरीक्षण
फोटो- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शुक्रवार दोपहर मेयर नूतन राठौर ने जिला अस्पताल परिसर में बने अटल पार्क का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने अफसरों को शीतल जल की मशीन लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेयर ने सबसे पहले जिला अस्पताल परिसर में अटल पार्क के सामने बनी नवनिर्मित सड़क को भी देखा। मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था देखी। पार्किंग की व्यवस्था न होने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होने पर उन्होंने शौचालय निर्माण की बात कही। इस दौरान पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed