{"_id":"571b75ac4f1c1b953f8b456f","slug":"school-bus-crashed-into-the-transformer-accident-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूली बस, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से टकराई स्कूली बस, हादसा टला
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में एक स्कूल बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह गांव नागऊ में एक बड़ा हादसा होने बच गया। बच्चों से भरी एक बस एक बच्चे को बचाने के प्रयास में विद्युत खंभे सहित ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे खंभा और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। गनीमत रही हाईटेंशन तार बस पर नहीं गिरे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
फीरोजाबाद हाईवे स्थित उदय पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने नगला खार गई थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे बस चालक रूमाल सिंह गांव से बच्चों को लेकर नागऊ की ओर जा रहा था। तभी एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बस विद्युत खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे विद्युत पोल टूट गया और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। घटना के बाद बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंच गए। किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाल पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई व विद्युत खंभे लगवाने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से खंभे और ट्रांसफार्मर को हटवाया।
तो होता बड़ा हादसा
हाईटेंशन के खंभे सहित तार अगर बस पर गिरे होते या ट्रांसफार्मर के गिरने के दौरान विद्युत ट्रिप नहीं करती तो निश्चित ही बड़ा हादसा होता। विद्युत अधिकारियों की माने तो अगर बिजली के तार बस पर गिरते तो पलक झपकते ही गंभीर हादसा होता।
विज्ञापन
अभिभावकों के उड़े होश
बस के विद्युत खंभे से टकराने की जानकारी पर अभिभावकों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नागऊ की दौड़ लगा दी। जब अभिभावकों ने बच्चों को सकुशल देखा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े।
दूसरे से चिपक गए थे बच्चे
घटना के दौरान बच्चे इतने भयभीत हो गये थे कि वह एक-दूसरे से चिपककर रोने लगे। बस से नीचे उतारने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को चुप कराया। अभिभावकों को देख उनकी जान की जान में आई।