फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SC There are now national president of BJP OBC cell, nephew of former MP Singh Baghel Pro.aspi

अब अनुसूचित जाति के नहीं रहे पूर्व सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल के भतीजे

Sun, 23 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल के भतीजे एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल का अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया गया है। पिछड़ी जाति के जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़कर ब्लाक प्रमुख बने हनुमंत सिंह ने खुद को धनगर जाति से बताते हुए अनूसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करा लिया था। इस कार्रवाई के बाद हनुमंत सिंह के आरक्षित सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

वह लंबे समय से टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से टिकट के लिए भाजपा से दावेदारी कर रहे थे। 
तहसीलदार टूंडला रामअवतार ने बताया कि हनुमंत सिंह बघेल ने पूर्व में पिछड़ी जाति के प्रमाण-पत्र पर ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। वह जीते थे। हनुमंत सिंह केे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत मिली थी। जांच से पता चला है कि उन्होंने गलत साक्ष्यों के आधार पर अनुसूचित जाति का  प्रमाण-पत्र जारी करा लिया था। जांच के बाद शनिवार को उनके प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया गया। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह कहना है कि शासनादेश व सही तथ्यों के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी कराया था। द्वेेष भावन के तहत उनका प्रमाण-पत्र निरस्त किया गया है। आगे रास्ते खुले हैं वे तहसीलदार के विरुद्ध न्यायालय जाएंगे।  तहसील प्रशासन ने एक माह पूर्व ही जिला पंचायत सदस्य विजय धनगर का प्रमाण-पत्र निरस्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed