फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SC ST Commission members heard Problems

एससीएसटी आयोग के सदस्य ने सुनी समस्याएं 

Sun, 03 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
SC ST Commission members heard Problems
एससीएसटी आयोग ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
प्रदेश के एससीएसटी आयोग के सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि रविवार को फीरोजाबाद आए। उन्होंने रसूलपुर डाकबंगला स्थित वाल्मीकि बस्ती में जाकर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
निगम के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कई सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनका जीपीएफ निगम में काटा जा रहा है लेकिन यह जमा कहां हो रहा इसे अधिकारी नहीं बता रहे हैं। आयोग सदस्य ने इसकी सभी को जानकारी देने के आदेश दिए। विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद के संस्थापक चौधरी विवेक वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मियों ने समस्याओं को रखा। सफाई कर्मचारी संघ के रामनाथ आजाद, महामंत्री चंदन वाल्मीकि, अशोक कुमार राजकुमार वाल्मीकि, शशि वाल्मीकि, रवि आदि ने भी समस्याओं को रखा। इस दौरान नगर आयुक्त रामौतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत, थानाध्यक्ष रसूलपुर के साथ निगम के इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


भांजी के साथ दुष्कर्म
रसूलपुर थाना क्षेत्र में निवास करने वाले मामा ने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। सात साल की बालिका के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों को देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। थाना रसूलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी को उम्र कैद
 सिरसागंज के गांव मडैया भारौल निवासी रमेश हत्याकांड में दोषी पाए गए पप्पू उर्फ सुरेश पुत्र अमृतलाल को अपर जिला जज रामलखन सिंह चंद्रौल ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार चंचल ने की। इस मामले में शेष आरोपियों को पूर्व में सजा सुनाई जा चुकी है।  

बाइक सवार दंपति से लूट
 थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फीरोजाबाद से नारखी जा रहे दंपति से नकदी और आभूषण लूट लिए। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।


आप का प्रदर्शन कल होगा 
 आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रघुनंदन दास गुप्ता के अनुसार किसानों की समस्याओं एवं मुआवजा की मांग को लेकर पांच अप्रैल को मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed